फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में 410 अंत्येष्टि स्थल बनाने को मंजूरी, 100 करोड़ खर्च होंगे, गोरखपुर, जौनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व मुरादाबाद को सर्वाधिक मिले

Tue, 20 Jul 2021 10:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य सकार ने इस वर्ष प्रदेश के सभी 75 जिलों में अंत्येष्टि स्थल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के 826 ब्लाकों में 410 अंत्येष्टि स्थल तय मॉडल व मानक पर इसी वर्ष पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
शमशान घाट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सकार ने इस वर्ष प्रदेश के सभी 75 जिलों में अंत्येष्टि स्थल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश के 826 ब्लाकों में 410 अंत्येष्टि स्थल तय मॉडल व मानक पर इसी वर्ष पूरे किए जाएंगे। इस योजना पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अंत्येष्टि स्थल के विकास के लिए जिलों से प्रस्ताव मांगे थे। निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने जिलों से प्राप्त प्रस्तावों को शासन की मंजूरी के लिए भेजा था। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बजट की उपलब्धता के आधार पर इस योजना के लिए प्रावधानित 100 करोड़ रुपये में से 99 करोड़ 87 लाख 60 हजार रुपये की मंजूरी दे दी है। हर जिले को दो से 10 अंत्येष्टि स्थल मिले हैं। गोरखपुर, जौनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर व मुरादाबाद को सर्वाधिक 10-10 अंत्येष्टि स्थल मंजूर किए गए हैं।

अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल पर 24.36 लाख रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा है कि किसी भी दशा में परियोजना की लागत का पुनरीक्षण नहीं किया जाएगा और कार्यदायी संस्था की लिखित सहमति के अनुसार तय एस्टीमेट पर ही गुणवत्तापूर्वक कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि  अंत्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य की स्थलीय देखरेख व समीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा जो निर्माण संबंधी प्रगति की प्रत्येक माह शासन व निदेशालय को रिपोर्ट देगा। हाथरस में आवंटित 5 अंत्येष्टि स्थल में से एक का निर्माण विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत राजपुर मेंअनिवार्य रूप से कराने को निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें