सचिव ने बताया कि पीईटी की लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। पेपर में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान व लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी व अंग्रेजी, तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता, समसामायिकी, हिंदी गद्यांश आदि से जुड़े सवाल होंगे। परीक्षा 100 नंबर की और दो घंटे की होगी। इसमें माइनस मार्किंग भी लागू होगी।