एसी एक्सप्रेस, शताब्दी, तेजस, लखनऊ मेल वीआईपी ट्रेनों में शुमार हैं। बावजूद इसके ट्रेनों की मेंटीनेंस से लेकर परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता को लेकर अफसर संजीदगी नहीं बरत रहे हैं। यही वजह है कि तेजस में यात्रियों को बासी समोसे परोस दिए जाते हैं तो एसी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी की छत टपकने लगती है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने एसी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी बोगी से पानी टपकने के मामले को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।