जनता दल यू के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारी योजना प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जनता दल यू के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश की दोबारा जिम्मेदारी दी है। संगठन को मजबूत कर अपनी पार्टी से यूपी में 2027 में विधायक बनाना और सरकार में हिस्सेदारी करना है। 50 प्रत्याशी की तैयारी है उतारने की। इतना काम करना है लोग हमें पूछें। अभी किसी से गठबंधन नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम हर जिला और विधानसभा में जायेंगे। दूसरे कार्यकाल में पार्टी को और मजबूत करना है और अपने एमएलए बनाना है। हमारे 12 और अपना दल का एक सांसद है। अपना दल से कोई मुकाबला नहीं है। बड़ी पार्टी अगर साजिश न करें तो हम एमपी भी, एमएलए भी बनाएंगे।
इंडिया गठबंधन, प्रदेश में हमें दो सीट दे देते तो ऐसी स्थिति न होती। अंबेडकरनगर, फूलपुर और मिर्जापुर मांगी थी। अंत में एक पर भी सहमत थे लेकिन नहीं मिली। अभी हम गठबंधन पर कुछ नहीं कहेंगे।
यूपी में आते हैं तो रेलवे से अप्रेंटिस बच्चों को नियुक्ति देने की मांग करेंगे। ओबीसी आरक्षण और जाति जनगणना की मांग पूरे देश में उठाएंगे। बिहार की तरह पूरे देश में जाति जनगणना हो। हमारे नेता ने इंडी गठबंधन को बनाया।