फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनिल कुमार बनाए गए प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव, इस वजह से आठ मई तक उनके पास रहेगा चार्ज

Mon, 05 May 2025 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Anil Kumar: यूपी में अनिल कुमार कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आठ मई तक विदेश के दौरे पर रहेंगे। 
विज्ञापन
आठ मई तक विदेश यात्रा में रहेंगे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ग्रीस और दुबई की विदेश यात्रा पर गए हैं। वे वहां लगने वाली प्रदर्शनियों में हिस्सा लेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री के सचिव अमित सिंह और यूपीडा के एसीईओ एचपी शाही भी गए हैं। वे 8 मई को वापस लौटेंगे। तब तक राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार के पास मुख्य सचिव का प्रभार रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

घूस लेने पर सचिवालय प्रशासन का अनुभाग अधिकारी निलंबित

सचिवालय प्रशासन के अनुभाग अधिकारी ने सचिवालय के ही सहायक समीक्षा अधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित पत्रावली चलाने के लिए 20 हजार रुपये घूस लिए। वह पांच हजार रुपये की और मांग कर रहा था। इसकी शिकायत पर सचिवालय प्रशासन ने संबंधित अनुभाग अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

सचिवालय प्रशासन के अनुभाग 9 में तैनात अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक समीक्षा अधिकारी जयशंकर यादव से चिकित्सा प्रतिपूर्ति की फाइल चलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। जयशंकर ने इसकी शिकायत की और साक्ष्य के रूप में फोन पर हुई बात का रिकॉर्ड पेश किया। सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव के रविंद्र नायक ने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय को निलंबित कर अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच के दौरान संतोष सचिवालय प्रशासन के अनुभाग एक से संबद्ध रहेंगे। इस दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन

बिजली कर्मियों को रोके गए वेतन को देने के आदेश

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के तहत लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव ,हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत के जिन बिजली कर्मियों ने फेशियल अटेंडेंस के लिए पंजीकरण नहीं किया था, उनका एक मई को अप्रैल का मिलने वाला वेतन रोक दिया गया था। सोमवार को निगम के निदेशक कार्मिक विकास चंद अग्रवाल ने वित्त एवं लेखा इकाई के उपमहाप्रबंधक को रोके गए वेतन को जारी करने का आदेश दिया है।
 

यूपी: प्रदेश में अवैध पार्किंग पर लगेगा प्रतिबंध, प्रमुख स्थलों पर अधिक शुल्क वसूलने की तैयारी; कल लगेगी मुहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें