फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में आज जुटेंगे 22 देशों के राजदूत, यूपी में निवेश की तलाशेंगे संभावना

Fri, 31 Oct 2025 08:10 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पहली बार 22 देशों के राजदूत एक साथ आ रहे हैं। वे बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा जैसी सांस्कृतिक विरासत भी देखेंगे। लखनऊ में चिकनकारी देखने के साथ वे अवधी भोजन का भी स्वाद लेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से रविवार दो नवंबर तक 22 देशों के 48 राजदूतों व प्रतिनिधियों का संगम होगा। विदेशी मेहमान यूपी व अवध की संस्कृति से रूबरू होने के साथ यहां की तकनीक व कुशलता भी देखेंगे। वे राज्य सरकार की नीतियों के अलावा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पॉलिसी भी समझेंगे जिससे वे यूपी में निवेश कर सकें।

विज्ञापन


प्रदेश में पहली बार 22 देशों के राजदूत एक साथ आ रहे हैं। उनके स्वागत व प्रदेश की औद्योगिक नीतियों व माहौल की ब्रांडिंग के लिए इन्वेस्ट यूपी को जिम्मेदारी दी गई है। विदेशी मेहमान आईआईएम लखनऊ, एचसीएल सिटी और एकेटीयू जाकर युवा कौशल व प्रबंधन की क्षमताओं को परखेंगे।

ये भी पढ़ें - प्रदेश में जातीय रैलियों के रोक के मामले में राज्य सरकार ने दिया हाईकोर्ट को जवाब, गाड़ी में जाति लिखने पर भी रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चौदहकोसी परिक्रमा…बारिश के बीच पहुंचे 25 लाख श्रद्धालु, लगी 2 किलोमीटर तक कतार; तस्वीरें


वे बड़ा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा जैसी सांस्कृतिक विरासत भी देखेंगे। लखनऊ में चिकनकारी देखने के साथ वे अवधी भोजन का भी स्वाद लेंगे। एक दिन ओडीओपी शिल्पग्राम जाएंगे और ओडीओपी के हुनर देखेंगे। इसका मकसद नए देशों से राज्य में एफडीआई के तहत विदेशी निवेश लाना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें