सपा ने अपने विधान परिषद प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है। उसके तीन प्रत्याशी आसानी से जीत सकते हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, पूर्व विधायक अजीम भाई और पूर्व मंत्री बलराम यादव का नाम दौड़ में आगे है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।