फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव बोले- हम पुरानी पेंशन बहाल करेंगे और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देंगे

Mon, 28 Sep 2026 08:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की साथ ही 2027 में सत्ता में वापसी पर कई शिक्षकों और पुरानी पेंशन को लेकर कई वादे किए।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सपा मुख्यालय पर विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी विधायकों और प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें सपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने जा रही है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के समय से शिक्षकों के लिए काम करती रही है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि जब भी मौका मिला, समाजवादी पार्टी ने शिक्षकों के हित में फैसले लिए। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए बजट में मानदेय के लिए व्यवस्था करेंगे। शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और तदर्थ प्रधानाचार्यों के वेतन संबंधी धारा 12,18 व 21 को बहाल किया जाएगा। आधुनिक मदरसा शिक्षकों का वेतन बहाल किया जाएगा। संस्कृत विद्यालयों की समस्याओं का समाधान होगा। शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाकर सम्मान देने का काम किया जाएगा। डिग्री कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म करेंगे। अनुदेशक, रोजगार और आंगनबाड़ी की समस्याओं का समाधान करेंगे।

ये भी पढ़ें - मायावती- चन्द्रशेखर ने धांधली से जीता नगीना चुनाव, पलटवार- बहन जी को जो लिखकर दिया जाता है पढ़ देती हैं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: चक्रवाती बारिश खत्म होते ही मौसम ने लिया यू-टर्न, पूरे प्रदेश में खिली तेज धूप; आठ डिग्री तक चढ़ेगा पारा


इन्हें जिताने की अपील की
अखिलेश ने मतदाताओं से मिर्जापुर- वाराणसी शिक्षक खंड के प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी लाल बिहारी यादव, लखनऊ खंड शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील कुमार, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के प्रत्याशी प्रकाशचंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली शिक्षक क्षेत्र से दानिश अख्तर, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र से नितिन तोमर और वाराणसी खंड स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा, झांसी स्नातक क्षेत्र से प्रत्याशी व वर्तमान एमएलसी डॉ. मान सिंह, आगरा खंड स्नातक क्षेत्र से शशांक यादव, मेरठ खंड स्नातक क्षेत्र से परमिंदर भाटी, लखनऊ स्नातक क्षेत्र से कांति सिंह को चुनाव जिताने की अपील की।

विज्ञापन

मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड में जाने वाली जमीन का मिले पूरा मुआवजा

अखिलेश ने कहा कि मुरादाबाद-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड के निर्माण में जिन किसानों की जमीन जा रही है, उन्हें सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए।

हम तो पहले ही कह चुके हटाएंगे ईवीएम
बसपा सुप्रीमो मायावती के ईवीएम हटाने के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके हैं कि ईवीएम से चुनाव जीतकर ईवीएम को हटाएंगे। विकसित देश तक ईवीएम से चुनाव नहीं कराते हैं।

मुसलमानों ने रखा धैर्य
अखिलेश ने मस्जिद गिराने के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि मुसलमानों ने हिंदुस्तानियत को बचाकर रखने के लिए धैर्य रखा। भाजपा के लोगों की बिल्डिंग भी अवैध हैं। क्या सपा सरकार बनने पर इन पर भी बुलडोजर चलेगा, अखिलेश ने कहा कि हमने भी इधर काफी कुछ सीखा है।

राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारेगी सपा
समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि संख्याबल के लिहाज से उसके पास दो ही प्रत्याशी जिताने के समीकरण हैं। सूत्र बताते हैं कि विधायकों की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रो. रामगोपाल यादव को पुनः राज्यसभा भेजने की बात कही। दूसरे प्रत्याशी यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को बनाए जाने के संकेत दिए। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राज्यसभा के लिए सपा के नाम आपके (पत्रकारों के) लिए भी चौंकाने वाले रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें