अखिलेश यादव ने कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपीडा के लिंक एक्सप्रेसवे के सात टेंडरों को लेकर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के माध्यम से कहा कि यूपीडा लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडरों में कुछ गिनी-चुनी कंपनियों व भाजपा सरकार की मिलीभगत से टेंडर आपस में बांट लिए जा रहे हैं। ये दुनिया को दिखाने भर का टेंडर है, दरअसल सारा खेल मेज के अंडर है।
उन्होंने कहा कि ये आपस में मिल बांटकर खाने की नूराकुश्ती है, जिसमें भाजपा सरकार पैसा खाकर चुपचाप बैठे अंपायर की तरह आंख-मुंह पर ताला लगाए बैठी है। सपा अध्यक्ष ने जिस रेट पर टेंडर दिए गए हैं, उसकी सूची भी सार्वजनिक की है।
एक अन्य पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री का 80-20 से मतलब यह है कि उनका भाजपा गठबंधन अधिकतम 80 सीट पर ही लड़ने लायक होगा और पीडीए गठबंधन, एनडीए के मुकाबले 20 (बीस) साबित होगा।
एक अन्य जारी किए गए बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर अयोध्या के जमीन घोटाले की जांच कराई जाएगी। अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराया जाएगा। सर्किल रेट घोटाले में शामिल भाजपा नेताओं और भ्रष्ट अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अयोध्या की जमीन से जुड़े मामलों की जांच कर दोषियों की संपत्ति भी खंगाली जाएगी। अखिलेश 12 दिसंबर को परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे।