फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, कहलाएंगे वनवीर

Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और उन्हें वनवीर कहा जाएगा। नई रिक्तियां जारी होने पर यह आरक्षण दिया जाएगा पर फिलहाल विभाग में ज्यादा पद खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया है। इन्हें वनवीर नाम दिया जाएगा। यह आरक्षण देने के लिए शासन ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है, लेकिन फिलहाल विभाग में अधिक पद खाली नहीं हैं। इसका लाभ भविष्य में आने वाली रिक्तियों में मिलेगा।

विज्ञापन


वन विभाग में वन रक्षकों के 1417 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस प्रक्रिया को पूरी कर रहा है। इनमें से 709 पदों का रिजल्ट घोषित होने वाला है, जबकि 708 अन्य पदों के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएं मतदाता सूची में संशोधन प्रस्ताव, पारदर्शी हो वोटर लिस्ट
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसलिए इन पदों पर अग्निवीरों को आरक्षण मिलने की उम्मीद नहीं है। भविष्य में जो भी रिक्तियां आएंगी, उनमें वनवीरों के लिए आरक्षण रहेगा। प्रत्येक कैटेगरी में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जो सिर्फ सीधी भर्ती में ही लागू होगा।

विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ वन सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही शुरू भी कर दी है। साथ ही आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें