फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नेपाल के बाद अब उत्तराखंड सीमा पर अवैध मदरसों पर कार्रवाई, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

Sun, 29 Jun 2025 10:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी सरकार का सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसों के खिलाफ अभियान जारी है। इसके तहत पीलीभीत, बरेली और रामपुर समेत पूरे रूहेलखंड में अभियान चलेगा।
विज्ञापन
ध्वस्त किया गया मदरसा। (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा के बाद अब उत्तराखंड सीमा पर भी अवैध मदरसों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रामपुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो मदरसे और एक-एक मस्जिद व दरगाह को हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पीलीभीत, बरेली और रामपुर समेत पूरे रूहेलखंड में उत्तराखंड की सीमा पर हुए इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस अभियान के तहत रामपुर के पटवाई क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण कर बना एक मदरसा, मस्जिद और दरगाह हटा दी गई है। केमरी नगर पंचायत में उद्यान विभाग की जमीन पर बना अवैध मदरसा भी ढहा दिया गया है। ये अवैध कब्जे 40-45 वर्ष पुराने थे। शासन को मिली रिपोर्ट के अनुसार, दो माह के भीतर रामपुर में सरकारी जमीन पर 823 अवैध अतिक्रमण हटाए गए हैं। इनमें धार्मिक स्थलों की आड़ में बनाए गए व्यावसायिक ढांचे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे रामलला, राम मंदिर ट्रस्ट बनवा रहा दो स्वर्ण जड़ित विशेष झूला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नेपाल से पाकिस्तान बॉर्डर तक पहुंच रहा चीन का सोना, एक किलो में 13.50 लाख का मुनाफा कमा रहे स्मगलर


इससे पहले नेपाल सीमा पर बहराइच में 74 अवैध मदरसे, 1 दरगाह, 42 छोटी कब्रें व मजार हटाई गई हैं। श्रावस्ती में सरकारी भूमि पर बने 32 मदरसों को ढहाया जा चुका है। वहां 130 मदरसों को सील किया गया। एक मस्जिद, चार मजार व दो ईदगाह को भी ढहाया गया। बलरामपुर में 34 अवैध मदरसों को बंद करा दिया गया है। वहीं पचपेड़वा के मझगवां में अवैध मदरसे को बुलडोजर से ढहा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें