प्रमुख सचिव बीएल मीणा के कथित खराब व्यवहार से नाराज समाज कल्याण निदेशालय के अधिकारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाज कल्याण निदेशक बालकृष्ण त्रिपाठी ने बुधवार को विभागीय मंत्री रमापति शास्त्री व मुख्य सचिव आरके तिवारी से मुलाकात कर इसकी शिकायत की। इस दौरान निदेशालय के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रमुख सचिव मीणा ने बुधवार को निदेशक बालकृष्ण व अन्य अधिकारियों को अपने दफ्तर में बुलाया था।
हमारा बड़ा परिवार है। कभी कोई छोटी-मोटी बात हो ही जाती है। सभी लोग मिल-जुलकर कर काम करेंगे। सभी का सम्मान भी बनाकर रखा जाएगा।
-आरके तिवारी, मुख्य सचिव
मैंने किसी के साथ कोई खराब व्यवहार नहीं किया। बुधवार को भी समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। अभद्रता के आरोप बेबुनियाद हैं। हां, काम करने के लिए जरूर कहता हूं।