फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाण पत्र लंबित होने पर जवाब देने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र के लिए किए गए आवेदन का डेडलाइन में निस्तारण न कर पाना जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार को भारी पड़ा। निस्तारण व निर्गत होने की ऑनलाइन समीक्ष के दौरान जिले में बड़ी संख्या में आवेदन पोर्टल पर लंबित मिलने से नाराज डीएम ने सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को आय, जाति, निवास व हैसियत प्रमाण पत्र के लिए कार्यालयों की परिक्रमा करने से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल संचालित किया जाता है। पोर्टल पर आवेदन के 15 दिन में आवेदक के आवेदन की जांच कर ऑनलाइन प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है। बावजूद इसके जिले के सभी एसडीएम व तहसीलदार की ओर से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदित प्रमाण पत्रों के आवेदन निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है।
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने समीक्षा की तो बड़ी संख्या में एसडीएम स्तर पर निवास व हैसियत तो तहसीलदार स्तर पर जाति व आय प्रमाण पत्र आवेदन लंबित मिले। जिम्मेदारों की ओर से बरती जा रही लापरवाही से नाराज डीएम ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में तत्काल पोर्टल पर लंबित आवेदनों को गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करते हुए समुचित जवाब देने का निर्देश दिया है। डीएम ने पोर्टल पर प्रमाण पत्र आवेदन लंबित रहने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें