फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : नदियों में प्रदूषण रोकने के लिए 60 शहरों की कार्ययोजना तैयार, लखनऊ समेत 14 नगर निगम वाले शहर शामिल

Tue, 10 Aug 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

नदियों के किनारे बसे नगर निकायों को प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नदियों के किनारे बसे नगर निकायों को प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को लागू करने के लिए विभिन्न नदियों के किनारे बसे 60 निकायों का चयन किया गया है। इनमें लखनऊ समेत 14 नगर निगमों के अलावा 30 नगर पालिका परिषद और 16 नगर पंचायतें शामिल हैं। 

विज्ञापन


सरकार ने प्रस्तावित कार्यों को कराने के लिए पहली किस्त के तौर पर 8.77 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए है। कार्ययोजना के तहत इन 60 शहरों में रहने वाले लोगों के व्यवहार में बदलाव लाकर नदियों के प्रदूषण को कम करने पर फोकस किया जाएगा।  सफाई कार्यक्रमों के साथ ही प्रदूषण को कम करने के प्रति नागरिकों को भी जागरूक किया जाएगा। जिन नगर निगमों का चयन किया गया है उनमें लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, फिरोजाबाद, झांसी व मथुरा-वृंदावन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें