फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ACP Transfer : 15 एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले, दो कार्यालय से संबद्ध, अचार संहिता हटते ही हुआ तबादला

Wed, 17 May 2023 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गाजीपुर के एसीपी विजय राज सिंह को एसीपी कार्यालय और विभूतिखंड के एसीपी अभय प्रताप मल्ल को एसीपी लेखा के साथ यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
यूपी में एसीपी के तबादले - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम परिणाम आने और आचार संहिता हटने के तीन दिन बाद कमिश्नरेट पुलिस में तबादला एक्सप्रेस रवाना कर दी गई। एक साथ 15 एसीपी के कार्यक्षेत्र बदल दिये गये। गाजीपुर व विभूतिखंड में तैनात रहे दो एसीपी को कार्यालय में स्थान दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक बाजारखाला के एसीपी सुनील कुमार शमा्र को चौक, मोहनलालगंज से राजकुमार सिंह को बाजारखाला, कैंट से अनूप सिंह को काकोरी, काकोरी से दिलीप कुमार सिंह को गाजीपुर, एसीपी लेखा नितिन कुमार सिंह को मोहनलालगंज, अनिद्य विक्रम सिंह को विभूतिखंड, अभिनव को कैंट, एसीपी यातायात सैफुद्दीन बेग को एसीपी कानून एवं व्यवस्था, शिवाजी सिंह को एसीपी यातायात, स्वाती चौधरी को गोसाईंगंज से गोमतीनगर, विरेंद्र विक्रम को गोमतीनगर से मलिहाबाद, अमित कुमावत को बीकेटी से गोसाईंगंज और धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी को यातायात से एसीपी बीकेटी बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के एसीपी विजय राज सिंह को एसीपी कार्यालय और विभूतिखंड के एसीपी अभय प्रताप मल्ल को एसीपी लेखा के साथ यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें