बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गौडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर व आस पास के क्षेत्र।
राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन लू जैसी परिस्थितियां रहीं। दोपहर में तीखी धूप के साथ तापमान तेजी से बढ़ा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रविवार को बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री ज्यादा था।
माैसम विभाग ने सोमवार को लखनऊ में लू चलने की आशंका जताई है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा में नमी की वजह से इन दिनों गर्मी के साथ उमस हावी है। नमी में कमी होने पर सोमवार को लखनऊ में लू की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे अधिकतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिल सकती है।
रविवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री की कमी के साथ 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 3.9 डिग्री अधिक रहा।