फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश की 7500 छात्राएं एक दिन के लिए बनेंगी डीएम व पुलिस कप्तान, मिशन शक्ति के तहत शुरू हुई अनूठी पहल

Tue, 08 Oct 2024 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नवरात्र के विशेष मौके पर नारी शक्ति का संदेश देने के लिए स्कूलों की 7500 छात्राओं को एक दिन का प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
संभल में एक दिन की डीएम बनी छात्रा शालू - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र में प्रदेश में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) की 7500 छात्राओं को एक दिन का प्रशासनिक अधिकारी बनाया जाएगा। इसके माध्यम से उनमें जिम्मेदारी, आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। प्रदेश में बेटियों के सशक्तीकरण के लिए सरकार की ओर से इस योजना के तहत हर जिले से 100 बेटियां चुनी जाएंगी।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि चयनित बेटियां डीएम, सीडीओ, बीएसए, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस व पुलिस अधिकारी जैसे पदों पर एक दिन काम करेंगी। इसका उद्देश्य बालिकाओं को प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव देना और उनके आत्मविश्वास व नेतृत्व गुणों का विकास करना है। इसमें सभी जाति, वर्ग और श्रेणियों की बालिकाओं को समान अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह छात्राओं के लिए एक बेहतर अवसर है, जो अपनी नेतृत्व क्षमताओं के विकास के साथ समाज में बदलाव लाने की आकांक्षा रखती हैं। इसके तहत चुनी गई बालिकाएं सरकारी अधिकारियों की भांति न सिर्फ लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगी, बल्कि उनके निस्तारण में भी सक्रिय भागीदारी निभाएंगी। इसके लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


शालू और भूमिका बनी थीं एक दिन की डीएम
मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभल के बहजोई स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा शालू और कासगंज जिले की टॉपर कुमारी भूमिका को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से जिलाधिकारी बनाया गया था। शालू ने मिशन शक्ति की बैठक का संचालन किया तो कासगंज भूमिका ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई की थी। इसी तरह चित्रकूट के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा मनोरमा पटेल को एक दिन के लिए डीआईओएस, यहीं की पारो को एक दिन का बीएसए बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें