फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ज्यादा आय वाले पांच लाख राशन कार्डधारक अपात्र, आयकर डाटा मिलाने पर यूपी में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

Wed, 10 Dec 2025 03:03 PM IST
ishwar ashish अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ

सार

खाद्य विभाग ने राशन कार्डधारकों की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर विभाग) के डाटा का मिलान कराया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। हालांकि, 7.82 लाख की जांच अभी बाकी है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में निर्धारित मानक से ज्यादा आय वाले 5 लाख राशन कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। आयकर विभाग के डाटा के आधार पर ऐसे 16.92 लाख कार्डधारक चिह्नित किए गए हैं। अब तक खाद्य विभाग 910378 कार्डधारकों की जांच पूरी कर चुका है।

विज्ञापन


अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है, जिनकी आय शहरी क्षेत्र में तीन लाख रुपये सालाना और ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपये से अधिक न हो। खाद्य विभाग ने राशन कार्डधारकों की ओर से उपलब्ध कराए गए डाटा से केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (आयकर विभाग) के डाटा का मिलान कराया तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

ये भी पढ़ें - यूपी में कटेंगे तीन करोड़ वोटरों के नाम: चुनाव आयोग का निर्देश, मतदाता सूची से हटाए गए नामों की दोबारा जांच करें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: संदिग्ध पाकिस्तानियों को भारतीय नागरिकता देने की साजिश नाकाम, देश भर से इस तरह से जुड़ी रहीं कड़ियां; जानिए पूरी कहानी
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में दो लाख रुपये से ज्यादा सालाना इनकम ग्रुप में 923013 और शहरी क्षेत्रों में तीन लाख से ज्यादा सालाना इनकम ग्रुप में 769361 कार्डधारक मिले। इस डाटा की जांच पूर्ति निरीक्षकों को सौंपी गई। उन्होंने अभी तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में 910378 कार्डधारकों की जांच कर ली है। इनमें 503088 कार्डधारक अपात्र पाए गए हैं। इस हिसाब से देखें तो जिन कार्डधारकों की खाद्य विभाग अपने स्तर से जांच करा चुका है, उनमें 55 प्रतिशत अपात्र मिले हैं।

अगर जांच में शेष डाटा में भी अपात्र मिलने की यही दर रही, तो कुल सवा नौ लाख से ज्यादा राशन कार्डधारक अपात्र होंगे। सूत्रों के मुताबिक, जो कार्डधारक अपात्र मिले हैं, उनका नाम काटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें