फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में 467 और लखनऊ में सर्वाधिक 130 नए कोरोना मरीज, प्रयागराज में एक की मौत  

Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बीते 24 घंटे में कुल 180 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2825 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 62 लाख 82 हजार 127 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं अब तक कुल 33 करोड़ 63 लाख 93 हजार 454 वैक्सीन की डोज दी गई है।
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। सोमवार को कोविड के 70,726 सैंपलों की जांच की गई और 467 नए मरीज मिले। इनमें से सर्वाधिक 130 मरीज लखनऊ में मिले हैं। इसी तरह गौतमबुद्धनगर में 99, गाजियाबाद में 49, वाराणसी में 14, कानपुर नगर में 11, हरदोई में 12, मथुरा में 12 व बुलंदशहर में 11 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


प्रयागराज में नए मरीज नौ मिले हैं और एक मरीज की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में कुल 180 मरीज कोविड से ठीक हुए हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 2825 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 11 करोड़ 62 लाख 82 हजार 127 सैंपल की जांच की जा चुकी है। वहीं अब तक कुल 33 करोड़ 63 लाख 93 हजार 454 वैक्सीन की डोज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें