फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओपीएस बहाली के लिए राष्ट्रपति को भेजे गए 3.75 लाख पोस्ट कार्ड, पुरानी पेंशन के लिए बनी ये रणनीति

Sun, 22 Sep 2024 07:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Benefits of old pension: उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की समीक्षा बैठक में बताया गया कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर अब तक 3.75 लाख पोस्ट कार्ड राष्ट्रपति को भेजे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
पुरानी पेंशन स्कीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पुरानी पेंशन बहाली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ की ओर से अब तक 3.75 लाख पोस्ट कार्ड राष्ट्रपति को भेजे जा चुके हैं। यह जानकारी रविवार को लखनऊ में हुई संघ की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक में दी गई।

विज्ञापन


प्रांतीय कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने प्रदेश भर मे शिक्षकों द्वारा चलाए जा रहे पोस्ट कार्ड अभियान की जिला व मण्डल स्तर की समीक्षा की। सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया कि 30 सितम्बर तक जो शिक्षक व कर्मचारी पोस्ट कार्ड नहीं लिखे हैं, उनसे ब्यक्तिगत संपर्क कर कार्ड भिजवाए, ताकि 5 लाख पोस्ट कार्ड भेजने का लक्ष्य पूरा हो सके।

बैठक में उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। इसे बंद करके शिक्षकों- कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। ऐसे में अब आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि समायोजन के चक्कर में शिक्षकों के जिला के अंदर सामान्य ट्रांसफ़र नहीं किया गया। समायोजन भी नहीं हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग अक्टूबर में तबादला आदेश जारी करें, ताकि शीतावकाश (14 जनवरी- तक) में उनका ट्रांसफ़र पूरा हो सके।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिकांत द्विवेदी ने शिक्षा मित्रों को नई नियमावली बनाकर स्थाई करने की मांग की। ताकि शिक्षा मित्र भी सम्मान से अपने घर परिवार का पालन-पोषण कर सके। उन्होंने विद्यालयों के काम में एनजीओ को शामिल करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालयों को प्राइवेट लिमिटेड हाथो में सौपना चाहती है। बैठक में अमित सिंह, संदीप जायसवाल, विनय सिंह, सुधाकर यादव, सरिता सिंह, राकेश पांडेय, महेश कुमार आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें