यूपी : तीन जिलों के सात नए थानों के लिए सृजित किए गए 242 नए पद, हर थाने पर एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर, 9 मुख्य आरक्षी व 15 आरक्षियों की होगी तैनाती
संभल के तीनों थानों के लिए 1 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर, 9 मुख्य आरक्षी, 15 आरक्षी, 2 कंप्यूटर आपरेटर, 2 आरक्षी ड्राइवर और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेंगे। जबकि बाकी गौतमबुद्घनगर के तीन और आगरा के एक थाने पर कंप्यूटर आपरेटर की संख्या 3 होगी, बाकी पदों पर संख्या वही रहेगी।
प्रदेश के तीन जिलों में हाल ही में स्थापित किए गए सात नए थानों के लिए पदों का सृजन कर दिया गया है। इसके लिए शासन ने 242 पदों का सृजन किया गया है। जिन जिलों में थानों के लिए पदों का सृजन किया गया है उसमें संभल में कैला देवी, जुनावई और एचोडा कंबोह, गौतमबुद्घनगर में सेक्टर 63, सेक्टर 118 और सेक्टर 126 व आगर के कमलानगर थाने के लिए पद सृजित किए गए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक संभल के तीनों थानों के लिए 1 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर, 9 मुख्य आरक्षी, 15 आरक्षी, 2 कंप्यूटर आपरेटर, 2 आरक्षी ड्राइवर और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रहेंगे। जबकि बाकी गौतमबुद्घनगर के तीन और आगरा के एक थाने पर कंप्यूटर आपरेटर की संख्या 3 होगी, बाकी पदों पर संख्या वही रहेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की तैनाती आउट सोर्सिंग से की जाएगी। उक्त पदों के सृजन के लिए डीजीपी मुख्यालय ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।