फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : शिवपाल यादव सहित चार विधायकों ने शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई, शिवपाल सपा से चुने गए हैं विधायक

Wed, 30 Mar 2022 07:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं पर सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव सहित चार विधायकों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को अपने कक्ष में गोरखपुर के कैम्पियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह, कानपुर के गोविंद नगर से विधायक सुरेंद्र मैथानी, हरदोई की बिलग्राम मल्लावां से विधायक आशीष कुमार सिंह आशू और इटावा के जसवंत नगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव को शपथ दिलाई।

विज्ञापन


विधान सभा अध्यक्ष ने विधायकों को संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। उन्होंने सभी विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हो। उन्होंने कहा कि विधायक सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी मौजूद थे।

इन विधायकों ने नहीं ली शपथ
कुशीनगर पंचानंद पाठक, उन्नाव के पंकज ओझा, चमरव्वा विधायक नसीर अहमद खां और स्वार में मोहम्मद अब्दुल्ला आजम खान ने विधायक पद की शपथ नहीं ली है। जबकि कैराना से विधायक नाहिद हसन और रामपुर विधायक आजम खान जेल में बंद होने के कारण शपथ नहीं ले सके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें