प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 16142 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 22 संक्रमितों की मौत हुई है। करीब सात माह बाद 20 से अधिक मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। 17600 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमण दर घटकर 6.68 पर आ गई है।
प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 95866 पहुंच गई है। राहत की बात है कि एक्टिव केस और संक्रमण दर में लगातार गिरावट हो रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदब्रत सिंह ने बताया कि कोविड के करीब डेढ़ फीसदी मरीज अस्पताल में हैं। जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें ज्यादातर अति गंभीर थे। उन्हें दूसरी बीमारियों के साथ कोविड भी था।
संक्रमण से इन जिलों में हुई मौत
संक्रमण से दम तोड़ने वाले मरीजों में लखनऊ में दो, गाजियाबाद में एक, मेरठ में दो, वाराणसी में एक, गोरखपुर में एक, लखीमपुर खीरी में दो, रामपुर में एक, हापुरड़ में एक, अमरोहा में एक, सुल्तानपुर में एक, एटा में एक, देवरिया में एक, चंदौली में दो, मैनपुरी में एक, कन्नौज में एक, महराजगंज में एक, बलिया में दो की मौत हुई है।
कहां कितने मिले मरीज
लखनऊ में 2290, गौतमबुद्ध नगर में 1465, गाजियाबाद में 778, मेरठ में 1020, वाराणसी 673, आगरा में 408, कानपुर नगर में 354, प्रयागराज में 529, सहारनपुर में 439, गोरखपुर में 362, बरेली में426, मुरादाबाद में 346, बुलंदशहर में 406, मुजफ्फरनगर में 331, मथुरा में 216, झांसी में 257, लखीमपुर खीरी मं 336, बाराबंकी में 215, हरदोई में 195, अलीगढ़ में 184, बिजनौर में 168, शाहजहांपुर में 186, शामली 372, रामपुर 153, हापुड़ में 100, अमरोहा में 149, सुल्तानपुर 165, रायबरेली में 174,गोंडा में 128, अयोध्या में 149, एटा में 113, इटावा 132, फिरोजाबाद 187, सोनभद्र 111, देवरिया 106, सीतापुर 137, चंदौली 107, बहराइच 112, बागपत में 152, जालौन 115, ललितपुर 107, कन्नौज 116, महराजगंज 102 मरीज मिले हैं।
90 फीसदी से अधिक में ओमिक्रॉन
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड केसों की जीनोम सिक्वेसिंग भी करवाई जा रही है। जीनोम सिक्वेसिंग के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक मामले ओमिक्रॉन के ही आ रहे है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोविड टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें।
टीकाकरण की गति हुई तेज
प्रदेश में टीकाकरण की गति तेज हो र्गइ है। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 381642 डोज दी गई। इस उम्र समूह की अब तक कुल टीकाकरण 7092929 हो गया है। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14 करोड़ 22 लाख 24 हजार 331 डोज एवं दूसरी डोज 9 नौ करोड़ 29 लाख 59 हजार 38 दी गई है। अब तक 652551 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल 24 करोड़ 29 लाख 28 हजार 849 डोज दी जा चुकी है।