फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 1251 आजमीन नहीं जा सकेंगे हज, किश्त न जमा करने के कारण निरस्त हुए आवेदन; जानिए डिटेल

Thu, 11 Sep 2025 08:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Hajj pilgrimage: यूपी के 1251 लोग 2026 में होने वाली हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इन यात्रियों का आवेदन पहली किश्त न जमा होने के कारण रद्द कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
हज यात्रा 2026 की तैयारी शुरू। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश भर से हज के लिए चयनित करीब 1251 आजमीन का चयन निरस्त होगा। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी इन्होंने हज खर्च की 1,52,300 रूपये की पहली किश्त जमा नही की है। वहीं, 285 आवेदकों ने अपने निजी कारणों से हज यात्रा निरस्त कराई है।

विज्ञापन


प्रदेश भर से हज के लिये आवेदन करने वाले सभी 18760 आवेदको को संभावित हज सीटों के कोटे से कम आवेदन होने की वजह से चयनित कर लिया गया था। चयनित हज यात्रियों को 20 अगस्त तक 1,52,300 रुपये हज खर्च की पहली किश्त के तौर पर जमा करनी थी। पहली किश्त जमा करने में सुस्ती की वजह से हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज खर्च की पहली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि में इजाफा कर 25 अगस्त कर दिया था। अंतिम तिथि बीत जाने के बाद चयनित यात्रियों में से 17226 लोगों ने ही हज खर्च की पहली किश्त जमा की है। 

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि कई बार मैसेज देने के बावजूद करीब 1251 आवेदकों ने हज खर्च की पहली किश्त जमा नहीं की। इन सभी आवेदकों का चयन निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हज के लिए चयनित 285 आजमीन ने अपनी निजी कारणों से यात्रा निरस्त कराई है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज खर्च की दूसरी किश्त जमा करने की तिथि घोषित होने के बाद हज यात्रियों को सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें