टॉर्च की रोशनी में किया गया ऑपरेशन
- फोटो : amar ujala
टॉर्च की रोशनी में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने के मामले में सीएमओ उन्नाव डॉ. राजेंद्र प्रसाद को शासन ने तत्काल प्रभाव से बस्ती स्थानांतरित कर दिया है।
डॉ. राजेंद्र को बस्ती मंडल में संयुक्त निदेशक के पद पर भेजा गया है। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रशांत त्रिवेदी ने बताया कि राजेंद्र को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को एक टीम नवाबगंज सीएचसी जांच के लिए भेजने के लिए कहा गया है। एनजीओ के खिलाफ भी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।