फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड: पीड़िता की मौसी का शव पहुंचा गांव, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 01 Aug 2019 02:11 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के लिए जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रायबरेली में हुए सड़क हादसे में घायल उन्नाव कांड पीड़िता की मौसी का शव लंबे इंतजार के बाद  गुरुवार को बाराबंकी में सुबेहा थाना के सिधियावां गांव पहुंचा। पीड़िता की मौसी का शव लखनऊ के पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था। मालूम हो बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव की निवासी धर्मशीला उन्नाव कांड पीड़िता की रिश्ते में मौसी थी और हादसे के बाद लखनऊ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पीड़िता की मौसी का शव आने पर अराजक तत्वों की ओर से हंगामे की जानकारी पर गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। पीड़िता की मौसी का शव आने पर गांव में आईजी अयोध्या रेंज और पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर खुद मौके पर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के बीच पीड़िता की मौसी का अंतिम संस्कार कराया।

वहीं मृतका की लड़की ने आरोप लगाया कि उसकी मां की मौत हादसे में नहीं हुई है। बल्कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने यह एक्सीडेंट करवाया है। लड़की ने बताया कि उसकी मां उन्नाव कांड पीड़िता के साथ रहकर केस की पैरवी कर रही थी। ये सारा किया-कराया विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का है।
विज्ञापन


लड़की ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि उसके भाई को नौकरी दी जाए ताकि हम लोग अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। अब हम लोगों में इस केस लड़ने की हिम्मत नहीं बची है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें