फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस, पीस पार्टी और राष्ट्रीय ओलमा काउंसिल ने बनाया नया गठबंधन

Tue, 21 Sep 2021 08:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पीस पार्टी और राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल ने प्रदेश की सभी सीटों पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलाइंस के तहत चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर पीस पार्टी और राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस बनाकर चुनावी रण में उतरने की घोषणा कर दी। वक्ताओं ने कहा कि यह एलायंस प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। लखनऊ के एक होटल में मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन और राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने इस गठबंधन की घोषणा की।

विज्ञापन


डा. अय्यूब ने कहा कि इस गठबंधन का लक्ष्य मुसलमानों को राजनीतिक गुलामी से निजात दिलाना है। कहा कि यदि सभी सेक्युलर पार्टियां एक होकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जो भी दल मुस्लिमों का मत बिखरने से चिंतित हैं वे इस गठबंधन में आएं। कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल मुस्लिमों का वोट लेकर सत्ता तो हासिल करते रहे हैं पर इनका व्यवहार बेहद घातक रहा है। इसी का परिणाम मेरठ, भागलपुर और मुजफ्फरनगर जैसे दंगे रहे।

मौलाना रशादी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने लगातार मुस्लिमों को इस्तेमाल किया है। अब भी यही हो रहा है। मौलाना ने आजम खान, अतीक अंसारी और मुख्तार अंसारी पर बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि उनके मामले अदालत में विचाराधीन हैं। इसलिए इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती है। दोनों ने यह भी कहा कि ओवैसी से फिलहाल किसी तरह की हमारी कोई बात नहीं है और आगे क्या होगा यह भविष्य बताएगा? सबकी अपनी-अपनी राजनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें