फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनूठी कला वीथिका में दिव्यांगों के सपने होंगे साकार

विज्ञापन
पति सुधीर के साथ शीला। पैरों से पेंटिंग बनातीं शीला। -स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
अभिषेक सहज
विज्ञापन

लखनऊ। दोनों हाथों से दिव्यांग और देश की जानी-मानी फुट पेंटर शीला शर्मा जल्द ही एक ऐसी कला वीथिका शुरू करने जा रही हैं जिसमें अभावग्रस्त और दिव्यांग बच्चों को कला की बारीकियां सिखाई जाएंगी। शीला क्रिएशन नाम से निर्माणाधीन आर्ट सेंटर व गैलरी की शुरुआत अगले माह से होने की उम्मीद है। इस कला वीथिका के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं के हुनर को तराशा जाएगा। बच्चों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा।
शीला शर्मा ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) से बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की पढ़ाई की है। उन्होंने बचपन में ही एक ट्रेन हादसे में मां व भाई समेत अपने दोनों हाथ गवां दिए थे। उन्होंने अपने जुनून के बल पर पैरों से न सिर्फ पेंटिंग बनाईं, बल्कि देश-दुनिया में ख्याति अर्जित कर दिव्यांगों के बीच मिसाल भी कायम की।
विज्ञापन


शीला शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में कला में रुचि तो होती है लेकिन उन्हें उचित मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। इसी उद्देश्य से उन्नाव के मोहान से केंद्र की शुरुआत करने जा रही हूं। यहां बच्चों को कला सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। कला शिविर भी लगेंगे।
अपनी अनगिनत कलात्मक पेंटिंग शृंखलाओं के जरिये समाज के लिए प्रेरणा बन चुकीं शीला शर्मा के साथ उनके पति मूर्तिकार सुधीर शर्मा भी कला वीथिका को आकार देने में जुटे हैं। सुधीर ने बताया कि कला वीथिका में नई पीढ़ी को चित्रकला, मूर्तिकला और खासकर लोक कला के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बच्चों को प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। शीला शर्मा ने बताया कि उनका यह सपना उत्तर प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के सहयोग से पूरा होने जा रहा है। योजना के अंतर्गत सात लाख की आर्थिक मदद मिली है। उनकी बेटियां हर्षिता और आराध्या भी इसमें सहयोग कर रही हैं।

गुरुओं ने दिखाई आगे बढ़ने की राह

शीला शर्मा ने बताया कि दिल्ली के एक स्कूल में मुझे दिव्यांग शिक्षक पढ़ाने आते थे जिन्हाेंने मुझमें साहस भरा और बताया कि पैरों से भी पेंटिंग व अन्य कार्य किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आर्ट्स कॉलेज में मेरे शिक्षक प्रख्यात चित्रकार पद्मश्री रणवीर सिंह बिष्ट और वाश पेंटिंग के प्रख्यात चित्रकार बीएन आर्य ने मुझे चित्रण की शिक्षा दी। मेरे आर्ट सेंटर की गैलरी इन्हीं दोनों विभूतियों की स्मृतियों को समर्पित होगी। दोनों की प्रतिमाएं भी लगेंगी।
विज्ञापन


सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के नाम पर होगा द्वार

आर्ट सेंटर का मुख्य द्वार साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के नाम पर होगा। उन्नाव के ही साहित्यकार अशोक बाजपेई और डॉ. रामविलास शर्मा के कृतित्व-व्यक्तित्व पर आधारित भित्ति चित्र भी तैयार किए जाएंगे।

पति सुधीर के साथ शीला। पैरों से पेंटिंग बनातीं शीला। -स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें