फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: स्मृति ईरानी बोलीं - संदेशखाली मामले की सीबीआई जांच का निर्णय स्वागत योग्य

Wed, 10 Apr 2024 05:28 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार की जांच सीबीआई से करवाना एक स्वागत योग्य निर्णय है। उन्होंने कहा कि भाजपा संदेशखाली की पीड़िताओं को इंसाफ दिलवाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार और जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहा कि एक लंबे अंतराल से ममता बनर्जी संविधान को नहीं बल्कि शेख शाहजहां का संरक्षण करती आ रही हैं। आज कोर्ट का यह आदेश स्वागत योग्य है जिसमें कहा गया कि संदेशखाली में जिन महिलाओं पर अत्याचार हुआ और जिन गरीबों की जमीनें लूटी गईं, वह सारे केस अब सीबीआई देखगी।

ये भी पढ़ें - सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; ये किए हैं बड़े वादे
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गाजीपुर, मैनपुरी समेत सात सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित, कैसरगंज सीट पर बृजभूषण को टिकट देने पर सस्पेंस बरकरार
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि संदेशखाली की महिलाओं और गरीबों को विशेष इंसाफ दिलाने का यह पहला पड़ाव है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की इकाई ऐसे परिवारों को न्याय दिलाएगी, यह मेरा विश्वास है।

केंद्रीय मंत्री ने संविधान के संरक्षण के लिए इस तरह का निर्णय लेने के लिए न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेख शाहजहां को बचाने वाली ममता बंदोपाध्याय को अब जनता के सम्मुख जवाब देना पड़ेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें