फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी की आस में 20% बढ़ा पलायन

Tue, 19 Nov 2013 05:23 PM IST
रजनी कांत/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती बेरोजगारी लोगों को खाड़ी देशों की ओर पलायन के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ और इलाहाबाद के लोग नौकरी की आस में अरब देशों की ओर रुख कर रहे हैं।

एक्सप्रेस मनी के उपाध्यक्ष व बिजनेस प्रमुख सुदेश गिरियन ने बताया कि सऊदी अरब जाने वालों की संख्या में पिछले पांच सालों में लगातार 20 फीसदी वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन


अरब देशों से प्रदेश में अभी करीब 22 बिलियन डॉलर आ रहा है। इसके लगातार बढ़ने की उम्मीद है। इसके बाद राजस्थान व मध्य प्रदेश के लोग इन देशों में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश में आने वाले करीब 71 बिलियन अमेरिकी डॉलर में से करीब 3.5 से 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर प्रदेश में आ रहा है।

मनी ट्रांसफर में ट्रांजेक्शन की सीमा 12 से बढ़ाकर 30 किए जाने से भी लोग इस सेवा का काफी लाभ उठा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें