फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनियंत्रित थार दुकानों और होटल में घुसी, बुजुर्ग महिला घायल

Mon, 08 Sep 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर होटल में घुसी थार।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में रविवार तड़के कानपुर रोड स्थित चुंगी तिराहे से एलडीए कॉलोनी की तरफ जा रही तेज रफ्तार थार सड़क किनारे दुकानों और होटल में घुस गई। हादसे में वहां से पैदल गुजर रही बुजुर्ग महिला इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद थार सवार चार युवक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और उसके नंबर के आधार पर युवकों का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार तड़के करीब पांच बजे तेज रफ्तार थार (यूपी 32 पीआर 4333) कानपुर रोड स्थित चुंगी तिराहे से एलडीए कॉलोनी की तरफ जा रही थी। तिराहे से मुड़ते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे न्यू हिंद होटल के अलावा अगल-बगल की दुकानों में जा घुसी। इस हादसे में वहां से पैदल गुजर रहीं मानक नगर निवासी शोभा चौधरी (65) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में एलडीए कॉलोनी निवासी न्यू हिंद होटल संचालक अभय सिंह के होटल का काउंटर टूटने के साथ बगल की दुकानों का काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये युवकों की पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनियंत्रित होकर होटल में घुसी थार।

अनियंत्रित होकर होटल में घुसी थार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें