फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मेधाओं का सम्मान, अशोक मोतियानी को प्रथम सिंधु गौरव अवाॅर्ड

विज्ञापन
मेधाओं का सम्मान, अशोक मोतियानी को प्रथम सिंधु गौरव अवाॅर्ड
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय सिंधु सभा उप्र की ओर से रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी सि्थत होटल में दसवीं और बारहवीं के मेधावियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सिंधी समाज के लिए उत्कृष्ट काम करने पर विशिष्ट अतिथि अशोक मोतियानी को प्रथम सिंधु गौरव अवाॅर्ड से नवाजा गया। मोतियानी ने कहा कि अपने समाज के लोगों को अधिक संख्या में देश के कार्य में भागीदारी दिलाना सपना रहा है। मेधावियों को आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि श्याम किशनानी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी, जिला अध्यक्ष अशोक चंदवानी, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष पूनम लखमानी, कपिल हासनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें