फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू टेंपो बाइक पर पलटा, चालक की मौत

Mon, 03 Feb 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
असलान। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में मड़ियांव ओवर ब्रिज पर रविवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो बगल में चल रही बाइक पर पलट गया। इसके नीचे दबने से गुडंबा के भाखामऊ निवासी कारपेंटर असलान (25) की मौत हो गई। वह हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन


मृतक के पिता पप्पू के मुताबिक बेटा सुबह दो बहनों सानिया व फातिमा को बाइक से लेकर मड़ियांव गया था। लौटते समय ओवर ब्रिज पर टेंपो अनियंत्रित होकर बगल में चल रहे बेटे पर पलट गया। आरोपी चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने टेंपो हटवाकर बेटे को ट्राॅमा पहुंचाया। देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी पिता को दी। (संवाद)

अज्ञात वाहन से टकराकर दुकानदार की मौत
लखनऊ। मड़ियांव के छठा मील निवासी शोभित मिश्रा (28) हाथी बाबा मंदिर के बाहर प्रसाद की दुकान लगाते थे। शनिवार शाम को वह दुकान से पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन से टकराने पर उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी प्रियंका, पिता विजय मिश्रा मां कविता मिश्रा, भाई अंकित बहन शिल्पी मिश्रा है।वहीं, दुबग्गा के कल्लन खेड़ा निवासी सुमित यादव (35) डाला चलाते थे। उनके पिता राजा राम ने बताया कि 20 जनवरी को बेटा कल्लन खेड़ा में लखनऊ-हरदोई लाइन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। ट्राॅमा में रविवार को उसकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी प्रियंका यादव व बेटा अभिनंदन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें