फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंकज, प्रेमलता ने लगाई सबसे तेज दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आईआईएम लखनऊ के सालाना जलसे फैनफेस्ट वर्चस्व के तहत रविवार को आयोजित सिटी रन में दो हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत की। टेक द राइट पाथ थीम के तहत एड्स और प्रदूषण जैसी समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलाने व फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजन किया गया था।
विज्ञापन




रेस में शहरवासियों ने पांच व दस किमी वर्ग की दौड़ में हिस्सा लिया। आयोजन की शुरुआत जुम्बा वॉर्मअप और आरजे के इंटरेक्टिव सेशन से हुई। प्रो. प्रियंका शर्मा (चेयर, स्टूडेंट अफेयर्स और प्लेसमेंट) और मेजर आशीष कुमार (रीजनल हेड, यस बैंक) ने दौड़ को झंडी दिखाई। पुरुषों की पांच किमी की दौड़ में पंकज, महिला वर्ग में प्रेमलता अव्वल रहे। 10 किमी दौड़ में बलराम प्रथम रहे। दोनों श्रेणियों में शीर्ष 50 प्रतिभागियों को पदक व प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें