फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने के सिर्फ चार घंटे बाद ही हो गया तलाक, ये थी असली वजह

Sat, 16 Mar 2019 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay.com
विज्ञापन
बहराइच में हुजूरपुर के सहसलमपुर गांव निवासी अब्दुल हक ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री का निकाह नेपाल के जैसपुर निवासी सलीम पुत्र निसार अहमद के साथ तय किया था। निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर नेपाल से बारात आयी।  किसी युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर बाराती व घरातियों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन


यह देख दूल्हे के चाचा मेराज (40) निवासी काठमांडू को दिल का दौरा पड़ गया। जिला अस्पताल के गेट पर उनकी मौत हो गई। इसके चलते बारातियों ने दुल्हन विदा कराने से इंकार कर दिया। दूल्हे ने तलाक दे दिया। इस पर फिर मारपीट की नौबत बन गई।

सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष केस नहीं चाहते थे। मामले में सुलह करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वधू पक्ष ने लगाए ये आरोप

वधू पक्ष की ओर से दिया गया अधिकांश सामान वापस करवा दिया गया है। वधू पक्ष का आरोप है कि दूल्हा बाइक, सोने की दो अंगूठियां व 30 हजार नकद ले गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें