बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खास बात यह है कि बसपा सुप्रीमो मायावती 19 अप्रैल को अपने सबसे बड़े सियासी दुश्मन मलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगने मैनपुरी जाएंगी।
वैसे तो नेताजी मायावती की मैनपुरी में सभा कराए जाने पर नाराज बताए जा रहे हैं, पर यह देखना दिलचस्प होगा कि जब अखिलेश के साथ मायावती की मैनपुरी में साझा रैली तय हो चुकी है तो मुलायम के लिए माया किस तरह वोट मांगती हैं। मुलायम बतौर प्रत्याशी मायावती के साथ मंच साझा करते हैं या नहीं।
इस बीच, सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि साझा रैलियों के लिए सपा, बसपा, रालोद के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, सांसद एकजुट होकर प्रचार में जुट गए हैं। सभी का एक ही लक्ष्य है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को इस बार दिल्ली न पहुंचने दिया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में गठबंधन के नेता मायावती, अखिलेश और चौधरी अजित सिंह 13 मई को दहाड़ेंगे। इसमें गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अंतिम साझा रैली 16 मई को वाराणसी में होगी। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, मिर्जापुर, राबर्ट्सगंज के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
तारीख-- रैली स्थल
7 अप्रैल-- देवबंद
13 अप्रैल-- बदायूं
16 अप्रैल-- आगरा
19 अप्रैल-- मैनपुरी
20 अप्रैल-- रामपुर, फिरोजाबाद
25 अप्रैल-- कन्नौज
01 मई-- फैजाबाद
08 मई-- आजगगढ़
13 मई-- गोरखपुर
16 मई-- वाराणसी