नृत्य गोपालदास से हालचाल लेतीं उमा भारती।
- फोटो : amar ujala
भाजपा नेता उमा भारती ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया।
महंत की हालत लगातार बेहतर हो रही है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
इसके पहले, मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेदांता हास्पिटल पहुंचकर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दोनों में करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई थी।
हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत को सांस लेने के अलावा अन्य तकलीफ निरंतर कम हो रही हैं। फिर भी उन्हें आईसीयू में क्रिटिकल केयर और यूरोलॉजी की टीम की निगरानी में रखा गया है।