यूजीसी नेट में इस बार अभ्यर्थी 95 विषयों में परीक्षा दे सकते हैं। इसमें ह्यूमनिटीज व सोशल साइंस में पीजी करने वाले स्टूडेंट महिला अध्ययन में।
भूगोल में पीजी के अंतिम वर्ष में पॉपुलेशन स्ट्डीज में विशेषज्ञता हासिल करने वाले और मैथमेटिक्स व स्टेटिक्स में पीजी करने वाले स्टूडेंट पॉपुलेशन स्ट्डीज में नेट की परीक्षा दे सकते हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और
जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जेआरएफ) के ऑनलाइन फॉर्म मंगलवार से भरे जा
सकेंगे।
यूजीसी ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी पांच
मई तक फॉर्म भर सकते हैं। इस बार 29 जून को परीक्षा होगी। यूजीसी की नेट हर
वर्ष साल में दो बार दिसंबर व जून के आखिरी रविवार को आयोजित की जाती है।
मंगलवार
से शुरू हो रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थी पांच मई तक
फॉर्म भर सकेंगे, वे बैंक चालान के माध्यम से इस दिन एप्लीकेशन फीस भी जमा
कर सकते हैं।
इसके बाद उन्हें जमा किए गए ऑनलाइन फॉर्म की कॉपी, जमा
की गई फीस का चालान और अटेंडेंस स्लिप की कॉपी नोडल सेंटर में जमा करनी
होगी। राजधानी में लखनऊ यूनिवर्सिटी को नेट का नोडल सेंटर बनाया गया है।
सामान्य
वर्ग के वे अभ्यर्थी, जिनके पीजी में 55 प्रतिशत अंक हैं और ओबीसी व
एससी-एसटी के वे अभ्यर्थी जिनके पीजी में 50 प्रतिशत अंक हैं, वे ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फीस जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स के
लिए 450 रुपये, नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी के स्टूडेंट्स के लिए 225 रुपये व
एससी-एसटी के अभ्यर्थियों को 110 रुपये निर्धारित की गई है।