फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः 47 केंद्रों पर होंगी यूजी की सेमेस्टर परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों की विस्तृत जानकारी जारी

विज्ञापन
लविवि प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीएससी होम साइंस व बीकॉम तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं राजधानी में 47 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों व उन केंद्रों पर जिन कॉलेजों की परीक्षाएं होनी हैं, उसकी विस्तृत जानकारी जारी की। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार, स्नातक सेमेस्टर परीक्षा के लिए लखनऊ विवि, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बीएसएनवी पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीडीयू गर्ल्स डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

साथ ही जेएनपीजी, लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज, विद्यांत हिंदू डिग्री कॉलेज, कालीचरण डिग्री कॉलेज, सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
इसके अलावा खुनखुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मुमताज डिग्री कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज, महाराजा बिजली पासी गर्वनमेंट कॉलेज, महिला महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
साथ ही सीबी गुप्ता एग्रीकल्चर डिग्री कॉलेज, आईटी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज, नारी शिक्षा निकेतन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, नवयुग कन्या डिग्री कॉलेज, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, शशि भूषण गर्ल्स डिग्री कॉलेज, श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, आदर्श सत्येंद्र महाविद्यालय, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, कॅरियर कॉन्वेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज, हीरालाल यादव गर्ल्स डिग्री कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन, लखनऊ डिग्री कॉलेज, रजत पीजी कॉलेज, रामा डिग्री कॉलेज, श्रीगुरु नानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज, अर्जुनगंज विद्या मंदिर, अमीरुद्दौला इस्लामिया डिग्री कॉलेज, एसकेडी एकेडमी, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, ज्ञानोदय डिग्री कॉलेज, टेक्नो इंस्टीट्यूट ऑफ हॉयर स्टडीज, वासुदेव डिग्री कॉलेज, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, डीएसएन महिला महाविद्यालय को भी स्नातक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
एमबीए आईएमएस की परीक्षाएं 25 से
लखनऊ विवि न्यू कैंपस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के एमबीए फाइनेंस, एमबीए आईबी, एमबीए एचआर, एमबीए मार्केटिंग का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी के अनुसार उक्त कोर्सों के पहले सेमेस्टर ओल्ड कोर्स (बैक पेपर, छूटे छात्रों) की परीक्षा 25 फरवरी से 11 मार्च तक दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित होंगी। उक्त कोर्सों की नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों के न्यू कोर्स की परीक्षा 25 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें