फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो युवकों ने लगाई फांसी

Mon, 01 Apr 2024 08:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में रविवार को पत्नी से मामूली विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा ली। वहीं, गोसाईंगंज में शनिवार रात डिप्रेशन के चलते युवक ने जान दे दी।
विज्ञापन

मड़ियांव के भरतनगर निवासी अभय मिश्र (32) वीजा व पासपोर्ट बनवाने का काम करते थे। उनके भाई शुभम के मुताबिक रविवार दोपहर अभय का अपनी पत्नी तृप्ति से चप्पल खरीदने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इससे नाराज होकर अभय ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। ये देख शुभम ने दरवाजा खोलने की काफी कोशिश की मगर वह नहीं खुला। उन्होंने किसी तरह दरवाजा तोड़ा तो अभय पंखे में दुपट्टे से बंधे फंदे से लटके मिले। परिजनों ने अभय को फंदे से उतारकर आनन-फानन ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुभम ने बताया कि अभय को सोमवार को दिल्ली जाना था। उन्होंने नोएडा में एक घर खरीदा था, जिसका नवरात्र में गृह प्रवेश होना था। परिवार में पत्नी तृप्ति व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोसाईंगंज के जगमत खेड़ा में शनिवार रात मजदूर गोविंद कुमार (32) का शव गांव के बाहर पेड़ में तार से बंधे फंदे से लटका मिला। जेल चौकी प्रभारी भुआल सिंह के मुताबिक चार महीने पहले गोविंद से कहासुनी पर उनकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। तब से वह मायके में ही रह रही है। इसके चलते गोविंद तनाव में थे। आशंका है कि इसी वजह से उन्होंने जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें