सुरक्षाकर्मियों के घेरे में युवक।
लखनऊ। एलडीए के गोमतीनगर कार्यालय में मंगलवार को अवैध निर्माण की शिकायत लेकर पहुंचे दो युवकों ने सचिव कक्ष के बाहर हंगामा किया। इसको लेकर कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। एलडीए के सुरक्षाकर्मियों ने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
हंगामा करने वाले गोमतीनगर के विनय खंड निवासी पदम देव पांडेय और और गोमतीनगर विस्तार सेक्टर चार निवासी साइमन ली का कहना था कि अवैध निर्माण को लेकर उन्होंने कई बार शिकायत की, मगर एलडीए कार्रवाई नहीं कर रहा। इसको लेकर वह सचिव ऑफिस के बाहर विरोध जता रहे थे, तो वहां तैनात कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों को हिरासत में लेकर एलडीए चौकी ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवक नशे में लग रहे थे। हालांकि, युवकों ने इस आरोप से इन्कार किया। मामले की जानकारी पर युवकों के परिजन भी न्गए और फिर पुलिस ने लिखित माफीनामा लेकर युवकों को छोड़ दिया।