फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल टेलर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Thu, 23 Jul 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। माल इलाके में सड़क हादसे में घायल अमित सिंह (34) की इलाज के दौरान मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। गाजीपुर के लवकुश निवासी टेलर अमित सिंह स्कूल वैन भी चलाते थे।
विज्ञापन

उनके भाई संतोष ने बताया कि अमित को बीते रविवार को दोस्त किशन उन्हें बुलाने आए थे। अमित मोबाइल घर पर छोड़कर चले गए थे। उसी शाम किशन के बेटे ने घर वालों को बताया कि किशन और अमित सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो अमित होश में नहीं थे। संतोष ने आशंका जताई है कि उनके भाई के साथ मारपीट हुई, जिससे उनकी मौत हुई। उन्होंने दोस्त किशन से पूछताछ की मांग की है। अमित के परिवार में पत्नी वंदना और बेटी ईशु हैं। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें