फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पानी भरे टब में डूबने से दो वर्षीय बच्ची की मौत

Mon, 20 Apr 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
तान्या की फाइल फोटो।
विज्ञापन
नगराम। गढ़ा गांव में रविवार सुबह दो वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


गढ़ा गांव के टेढ़िया मोहल्ला निवासी मजदूर सोनू रावत की सबसे छोटी बेटी तान्या (2) रविवार सुबह करीब आठ बजे घर के बाथरूम में रखे पानी से भरे टब के पास पहुंच गई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बरामदे में बैठे चाय पी रहे थे, जबकि उसकी मां रसोई में व्यस्त थी। बताया गया कि खेल-खेल में तान्या टब के पास रखे बर्तन धोने लगी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल टब में गिर गई और पानी में डूब गई। काफी देर तक किसी का ध्यान नहीं गया। कुछ समय बाद तक बच्ची के न दिखने पर खोजबीन की गई तो वह टब में पड़ी मिली। उसे सीएचसी नगराम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये शव का अंतिम संस्कार कर दिया। तान्या दो बहनों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन आन्या (3) है। थाना अध्यक्ष नगराम विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में उनके पास कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें