फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चिड़ियाघर में दर्शकों की संख्या में आई कमी

विज्ञापन
लखनऊ चिड़ियाघर। 
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। अक्षय तृतीया पर्व और रविवार के अवकाश के बावजूद नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में पर्यटकों की भीड़ सामान्य से कम रही। भीषण गर्मी के कारण आम दिनों की तुलना में दर्शक कम पहुंचे।
विज्ञापन




चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, रविवार को लगभग दो हजार दर्शकों ने टिकट खरीदे। कुछ स्कूली बच्चों और परिवारों की उपस्थिति से थोड़ी चहल-पहल थी लेकिन चिलचिलाती धूप ने आम दिनों के मुकाबले भीड़ को सीमित रखा। गर्मी से परेशान बाघ, भालू और अन्य हिंसक जीव ज्यादा समय अपने बाड़ों के भीतर या छायादार स्थानों पर सुस्ताते नजर आए। वन्यजीवों को राहत देने के लिए प्रशासन ने बाड़ों में कूलर और पंखों की व्यवस्था और नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें