फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत, दामाद का चल रहा इलाज

Mon, 08 May 2023 01:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

दामाद के साथ बाइक से शाहजहांपुर जा रहीं महिला व उसकी बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दामाद का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की कोतवाली महोली इलाके में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां बेटी की मौत हो गई। बाइक को महिला का दामाद चला रहा था जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के गांव आलमपुर निवासी की ईसमवती (45) अपनी पुत्री सवाना (20) के साथ सीतापुर किसी काम से आई थी। वह सोमवार सुबह वापस बाइक से शाहजहांपुर जा रही थी। बाइक उसका दामाद  लखीमपुर खीरी थाना मोहम्मदी के गांव कमलापुर निवासी सोनपाल (28) चला रहा था। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।

ये भी पढ़ें - दबाव में आए भाजपा सांसद ब्रजभूषण बोले, कुश्ती के लिए सबकुछ लुटा दिया, अपनी जेब से दिए 30 करोड़
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नफा-नुकसान के आकलन में जुटे सुभासपा व निषाद पार्टी: राजभर बोले, हम जिसके साथ फायदा उसे, निषाद ने कहा...
विज्ञापन


रिछाई चौकी क्षेत्र में नेशनल हाईवे 24 पर पंचपुर गांव के नजदीक शाहजहांपुर की ओर से आ रही एक ट्रक ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों बाइक से गिर गए और सवाना की  मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईसमवती को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनपाल को सीएचसी महोली में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि घटनास्थल पर चौकी इंचार्ज मनोज सिंह को भेजा गया था। मां बेटी की मौत हुई है। मृतक किस काम से सीतापुर आए थे  इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें