फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ का ऋण मंजूर

Thu, 05 Sep 2019 10:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • यूपीडा इस एक्सप्रेस-वे के लिए अभी पांच हजार करोड़ का ऋण और लेग
  • 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए पहले बैंक ने 1500 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया था
  • सात हजार करोड़ का ऋण बैंकों से लिया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए दो हजार करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) इस एक्सप्रेस-वे के लिए अभी पांच हजार करोड़ का ऋण और लेगा।

विज्ञापन


यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए पहले बैंक ने 1500 करोड़ रुपये का ऋण मंजूर किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से बृहस्पतिवार को बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ पीएस जय कुमार ने इसे बढ़ाकर 2000 करोड़ करने की मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे के लिए पांच हजार करोड़ का ऋण अलग-अलग बैंकों से और लिया जाना है।
विज्ञापन


शासन स्तर पर ऋण प्रस्तावों को अनुमति मिल गई है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 14,850 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सात हजार करोड़ का ऋण बैंकों से लिया जाएगा, जबकि शेष राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें