अंबेडकरनगर जिले के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगामा गांव में दो दिन पहले सरेराह हुई सगे भाइयों की हत्या में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन एडीओ पंचायत व दो सेक्रेटरी समेत एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि गत दिवस बल्लूपुर मजगामा निवासी अनिल मिश्र व उनके सगे बड़े भाई सुरेंद्र मिश्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
घटना पंचायत चुनाव की रंजिश के कारण हुई थी। हत्याकांड का आरोपी अमित सिंह जहांगीरगंज ब्लॉक के बनकटा बुजुर्ग का निवासी था। उसने एक अस्थायी निर्माण के आधार पर खुद को मल्लूपुर मजगंवा के निवासी के तौर पर परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करा लिया था।
इसी आधार पर अब वह मल्लूपुर की मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाह रहा था। अनिल और उनके परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर अनिल और सुरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।