फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लॉट पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विनीतखंड में दो पक्षों में प्लॉट पर कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। एडीसीपी के आदेश पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्धा के मुताबिक उनका विनीतखंड में प्लॉट है। इस पर उनका तीसरा दामाद तनुष मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर का डायरेक्टर डॉ. आशीष प्रताप सिंह व उसका बड़ा भाई रामानंद कब्जा करना चाहते हैं। दो फरवरी को वृद्धा दो बेटियों और उनके पति के साथ प्लॉट की सफाई कर रही थीं। आरोप है कि तभी तीसरा दामाद डॉ. आशीष, रामानंद, अजीत, अंगद, ईशू, डॉ. एपी तिवारी व छह अज्ञात आ धमके। आरोपियों ने उन्हें, बेटियों और उनके पति को पीटना शुरू कर दिया। वृद्धा का आरोप है कि उनकी बेटियों के कपड़े फाड़कर छेड़खानी भी की गई। वहीं, डॉक्टर आशीष ने दूसरे पक्ष पर पिटाई का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें