फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो की मौत... चार लोग घायल; लोडर काटकर निकाले गए घायल

Sat, 28 Dec 2024 11:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बहराइच में सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने लोडर काटकर घायलों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में लोडर चालक समेत दो की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। वहीं, घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


विशेश्वरगंज थाना के सामने शुक्रवार की देर रात गोंडा की ओर से आ रही डिपो बस और विशेश्वरगंज से गोंडा की तरफ जा रही लोडर में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 
लोडर चालक गोंडा जिले के देहात कोतवाली खिरौरामोहन गांव निवासी रामबहादुर (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खलासी रजत उपाध्याय (22) घायल हो गया। वहीं बस सवार कुछ यात्री मामूली रूप से चुटहिल हुए। 

थाना के सामने डिपो बस ने टक्कर मार दी

पुलिस ने हादसे के बाद लोडर को गैस कटर से काटकर घायलों को बाहर निकाला। मृतक के भाई चौधरी चरन ने बताया रामबहादुर गोंडा से बहराइच गद्दा उताकर वापस लौट रहे थे। विशेश्वरगंज थाना के सामने डिपो बस ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


बताया कि रामबहादुर को दो बेटे हैं। मौत से पत्नी निर्मला देवी, पिता हरिशंकर समेत अन्य परिजनों में कोहराम है। विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया घटना के समय बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर चालक पर केस दर्ज किया जाएगा।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

सीतापुर जनपद के भुसना सदरपुर निवासी बाइक सवार संदीप कुमार (32) की मेडिकल कॉलेज बहराइच में शुक्रवार की रात मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया वे बहराइच से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सीतापुर जनपद के रेउसा के भर्था गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने की जानकारी दी। मौत से परिजन बदहवास है।

बाइक मवेशी से टकराई, तीन घायल

शहर के वसीरगंज निवासी बाइक सवार रेहान अंसारी (35), जुनैद खान (32) और समीर (28) शुक्रवार को देहात कोतवाली के गोलवाघाट के पास बाइक के सामने अचानक मवेशी आने से टकराकर गिर गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें