फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ...अब श्रावस्ती में टूटी संबंधों की मर्यादा, चाचा ने मासूम से की हैवानियत; बच्ची अस्पताल में भर्ती

Sat, 28 Dec 2024 10:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

औरेया के बाद अब श्रावस्ती में संबंधों की मर्यादा टूटी। चाचा ने पांच साल की मासूम भतीजी से हैवानियत की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औरेया के बाद अब श्रावस्ती में रिश्तों को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। एक कलयुगी चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुराचार किया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरट पुलिस ने बालिका को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। 

विज्ञापन


हरदत नगर गिरण्ट क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार पढ़ने गई थी। जहां पहुंचे आरोपी चाचा ने उसे घर ले जाने के बहने अपने साथ विद्यालय के पीछे स्थित बाग में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया। 

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की तलाश के लिए एसपी ने टीम को लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें